{"_id":"673f7c7d1d3459d03406ef4c","slug":"the-person-burnt-alive-in-the-changing-room-could-not-be-identified-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-125649-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चेंजिंग रूम में जिंदा जले व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चेंजिंग रूम में जिंदा जले व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने चेंजिंग रूम के अंदर आग लगने से जिंदा जलकर हुई अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जांच में अंदर जल रहे दीये से आग लगने के कारण नींद से उठ न पाने से मौत होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, श्मशान घाट के सामने बैरागी कैंप में गंगा घाट किनारे बने चेंजिंग रूम के अंदर आग लगी थी, जिसमें अंदर सो रहे अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया था कि मृतक क्षेत्र में भीख मांग कर गुजारा कर रहा था और चेंजिंग रूम पर ही रैन बसेरा बनाया हुआ था। अंदर प्लास्टिक, गत्ता, लकड़ी आदि रखी थी।
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतक अंदर एक प्रतिमा पर दीपक जलाता था। मंगलवार की रात दीये से आग लगी थी। आग लगने की वजह से अधेड़ नींद से नहीं उठ पाया और आग की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। इसके बाद वह जल गया। जांच में सामने आया कि मृतक शराब का नशा भी करता था। बताया कि मृतक का नाम, पता नहीं चल पाया है। लगातार पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --