फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The outline of the Maha membership campaign was made in the meeting of UKRAND

Haridwar News: उक्रांद की बैठक में महा सदस्यता अभियान की बनीं रुपरेखा

Sat, 11 Apr 2026 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
The outline of the Maha membership campaign was made in the meeting of UKRAND
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें दल के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष संगठन पंकज व्यास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने हरिद्वार जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष से कहा कि प्रत्येक विधानसभा में महासदस्यता अभियान चलाएं। इसमें कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता को दल से जोड़ने का काम सौंपा जाए। केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड बनना है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोड़ा ने कहा कि आज आम जनता त्रस्त है। पहाड़ों से पलायन, बेरोज़गारी, बंद होते विद्यालय, तमाम मूलभूत सुविधा देने में सरकार नाकाम रही है। बैठक में केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मामराज सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रवि जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed