फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The NEET exam will be held at 12 centers today; five zones and 12 sectors have been established in the district

Haridwar News: आज 12 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, जिले में पांच जोन, 12 सेक्टर बनाए

Sat, 20 Jun 2026 04:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
The NEET exam will be held at 12 centers today; five zones and 12 sectors have been established in the district
हरिद्वार। नीट (यूजी)-2026 परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में पांच जोन और 12 सेक्टर बनाते हुए पुलिस-फोर्स की तैनाती गई है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुद्देशीय हॉल में ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता एसपी क्राइम एवं परीक्षा की नोडल अधिकारी निशा यादव ने की। एसपी सिटी अभय सिंह और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संदिग्ध गतिविधियों और अवांछित तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए।
विज्ञापन

एसपी क्राइम निशा यादव ने जवानों को मेटल डिटेक्टर सहित अन्य उपकरण समय से प्राप्त कर निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने को कहा। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें आठ केंद्र देहात क्षेत्र और चार केंद्र नगर क्षेत्र में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे परीक्षा क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर की निगरानी नामित अधिकारियों की ओर से की जाएगी। वहीं संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार भ्रमण कर असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed