फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The miscreant Praveen was sent to jail

कुख्यात प्रवीण को वकील ने जेल में पहुंचाया मोबाइल

Thu, 10 Mar 2022 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
The miscreant Praveen was sent to jail
जिला कारागार रोशनाबाद में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि को उसके अधिवक्ता ने फलों के बीच में रखकर मोबाइल फोन पहुंचाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की जांच के दौरान मोबाइल फोन कुख्यात के पास पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। जेल प्रशासन की तरफ से इस मामले में शिकायत दी गई है। पुलिस ने रुड़की के अधिवक्ता विनित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल के भीतर बैठकर रंगदारी मांगने और सुपारी लेकर हत्या कराने के लिए कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि को जनवरी के आखिरी सप्ताह में हाईकोर्ट के आदेश पर देहरादून जेल से हरिद्वार जेल शिफ्ट किया गया है। प्रवीण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर हरिद्वार जिले में चल रहे अपने मुकदमों का हवाला दिया था। बुधवार को अधिवक्ता प्रवीण वाल्मीकि से मिलने के लिए जिला कारागार में पहुंचा। अधिवक्ता के हाथ में बैग था। जिसमें फल और कपड़े रखे हुए थे।
विज्ञापन

बैग को कारागार के बंदी रक्षकों ने गेट पर ही जमा करा लिया। प्रवीण से मिलाई करने के बाद अधिवक्ता चला गया। इसके बाद जिन बंदियों को मिलाईदारों से लेकर सामान जमा कराया गया था, उस सामान को बंदियों को देने के लिए जेल कर्मियों ने तलाशी लेने शुरू कर दी। जिसके बाद बैग में तलाशी के दौरान फल व कपड़े रखे हुए मिले। फलों की तलाशी लेने पर उसके अंदर एक मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने के बाद जेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और बैग लाने वाले की सीसीटीवी में तलाश की गई। जिसके बाद पता चला कि प्रवीण वाल्मीकि से मिलने के लिए आए अधिवक्ता यह बैग लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मनोज कुुमार आर्या ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बैग से मोबाइल मिला है। बैग अधिवक्ता की ओर से प्रवीण वाल्मीकि के लिए छोड़ा गया था। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि रुड़की बार एसोसिएशन के अधिवक्ता विनित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थर्माकोल के बॉक्स में रखा था मोबाइल
फलों के बीच में थर्माकोल के एक बॉक्स में मोबाइल को रखकर उसके ऊपर नीचे सभी जगहों पर फल रखे गए थे। मगर जेल कर्मियों की पैनी निगाहों के चलते फोन प्रवीण वाल्मीकि तक नहीं पहुंच पाया।
किसी घटना को अंजाम देने की हो रही थी साजिश
प्रवीण वाल्मीकि को मोबाइल पहुंचाने के मामले में अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद फिर से वह किसी साजिश को जेल से अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed