{"_id":"8c1011b2b1158ce50e2d7aa64fcab076","slug":"the-message-delivered-by-mobile-divorce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के मैसेज से ही दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के मैसेज से ही दे दिया तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कई दिनों से घर में चल रही कलह के कारण पति-पत्नी में बोलचाल बंद थी। दोनों के बीच बोलचाल बंद थी। ऐसे में उसने मोबाइल मैसेज से ही पत्नी को तलाक दे दिया। दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। पत्नी ने भी कोई गिला शिकवा नहीं किया और मायके वालों को बुलाकर उनके साथ चली गई। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मामला ज्वालापुर के एक मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार यहां के एक युवक का विवाह देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र की एक युवती से ढाई महीने पहले हुआ था। कुछ दिन तक दोनों के विचार मिले लेकिन अब कई दिनों से तकरार चल रही थी। जिस कारण बोलचाल भी बंद थी। दूरियां इतनी बढ़ी कि पति ने अपने मोबाइल फोन से ही पत्नी के मोबाइल फोन पर तीन बार तलाक, तलाक, तलाक का मैसेज लिखकर भेजा। पत्नी इस एसएमएस को पढ़कर हैरान रह गई। उसने भी पति से कोई शिकवा किए बिना पूरा मामला अपने मायके वालों को बताया। मायके वालों को ज्वालापुर बुलाकर उनके साथ देहरादून चल गई। इससे पहले उसने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर पुलिस को भी पूरा मामला बताया और स्वेच्छा से मायके वालों के साथ जाने की बात कही। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन