फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The mayor's husband shaved his head after the councilor changed his face

पार्षद के पाला बदलने पर मेयर के पति ने सिर मुंडवाया

Tue, 15 Oct 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
The mayor's husband shaved his head after the councilor changed his face
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सिर मुंडवाते मेयर के पति अशोक शर्मा । - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस के पार्षद के भाजपा में शामिल होने पर मंत्री मदन कौशिक को घेरते हुए मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सिर मुंडवाया। उन्होंने मंत्री पर पार्षदों को धन और बल से तोड़कर भाजपा में शामिल करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मेयर अनीता शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर शहरी विकास मंत्री को जमकर घेरा।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर अनीता शर्मा के साथ पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. संतोष चौहान, पार्षद अनुज सिंह समेत भारी संख्या में कांग्रेसी प्रेस क्लब पहुंचे। यहां सबसे पहले मेयर के पति अशोक शर्मा ने कांग्रेस पार्षद के पाला बदलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने नाई को बुलाकर सिर मुंडवा लिया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कांग्रेस के पार्षदों को डरा धमकाकर मेयर को कमजोर करने में लगे हुए हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद मेयर अनीता शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने करीब 18 सालों में कोई विकास कार्य नहीं कराया। जनता ने पिछले साल नगर निकाय चुनाव में उनके प्रत्याशी को हराकर साबित कर दिया था कि जनता उन्हें पसंद नहीं कर रहे। अब फिर से मदन कौशिक को 2022 में हार का डर सता रहा है। सत्ता में काबिज होने के चलते हुए वे नगर निगम नहीं चलाने दे रहे हैं। केआरएल के अधिकारी उनकी मिलीभगत से सफाई नहीं कर रहे हैं। कहा, शीघ्र शहर में नंगे पैर पदयात्रा निकाली जाएगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जो पार्षद कांग्रेस के सिंबल पर लड़कर आए हैं और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं, इन्हें जनता जवाब देंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. संतोष चौहान, पार्षद अनुज सिंह, सुहैल कुरैशी, हाजी शहाबुद्दीन, मेहरबान, जफर अंसारी, सुनील कड़च्छ, सुमित भाटिया, नकुल माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, दिनेश वालिया, दीपाली त्यागी, बीना कपूर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

सिर मुंडवाने की शहर में चर्चा शुरू
मेयर पति अशोक शर्मा के सिर मुंडवाने की चर्चा शहर में वायरल हो गई। जगह-जगह शहर में अशोक शर्मा के सिर मुंडवाने की बातें होती रही। कई लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की तो कई को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बजाय नगर निगम कार्यालय में कटवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed