{"_id":"8aaa0df55d7567d1dbce14627e130521","slug":"the-manager-was-accused-of-pushing-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती ने प्रबंधक पर धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती ने प्रबंधक पर धक्का देने का आरोप
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिला ने बैंक प्रबंधक पर खाते से पैसे नहीं देने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताया हैं।
विज्ञापन
माड़ाबेला निवासी ममतेश पत्नी देवेंद्र ने खानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच माह की गर्भवती है। उसका खानपुर पीएनबी शाखा में खाता है। खाते में उसने 80 हजार गत माह जमा किए थे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि वह बृहस्पतिवार को बैंक से पैसे निकालने के लिए गई। जब उसने खाते से पैसे निकालने के लिए फार्म भरा और कैशियर को दिया तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जब शाखा प्रबंधक से पैसे दिलाए जाने के लिए कहा तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि इसका कारण पूछे जाने पर प्रबंधक ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर बाहर निकाल दिया।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गर्भवती महिला के पति देवेंद्र ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शाखा प्रबंधक अनुज कुमार का कहना है कि हस्ताक्षर नहीं मिलने के कारण महिला को भुगतान नहीं किया जा सका है। हस्ताक्षर मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने धक्का-मुक्की के आरोपों को निराधार बताया है।