फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The life of saints is dedicated to charity

परोपकार को समर्पित होता है संतों का जीवन: श्याम नारायणाचार्य

Sat, 27 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
The life of saints is dedicated to charity
भूपतवाला स्थित आचार्य बेला इंडिया टेंपल आश्रम में पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि देते संत । - फोटो : HARIDWAR
जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्याम नारायणाचार्य ने कहा है कि संतों का जीवन सदैव ही परोपकार को समर्पित रहता है और राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में महापुरुषों ने सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

भूपतवाला स्थित आचार्य बेला इंडिया टेंपल आश्रम में स्वामी श्री श्रीनिवासाचार्य बालस्वामी की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी श्रीनिवासाचार्य एक महान संत थे। जिन्होंने वैष्णव परंपराओं का निर्वहन करते हुए संपूर्ण जगत में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया और अनेकों सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को सेवा का संदेश दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं महंत दुर्गादास ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। समाज कल्याण के लिए उनकी आत्मा सदा व्यवहारिक रूप से उपस्थित रहती है। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि स्वामी श्रीनिवासाचार्य एक विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष थे। इस दौरान जगद्गुरु मधुसूदनाचार्य चिन्नास्वामी, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत सूरज दास, बाबा हठयोगी, महंत प्रह्लाद दास, श्रीमहंत विष्णु दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed