फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The life of a saint is dedicated for human welfare

महान पुण्यात्मा थे गोलोकवासी महंत हेमकान्त शरण: स्वामी अयोध्याचार्य

Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
The life of a saint is dedicated for human welfare
श्री कृष्णा आश्रम में आयोजित 9वें गुरू स्मृति समारोह में तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते संत । - फोटो : HARIDWAR
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन सदैव मानव कल्याण के लिए समर्पित होता है। महंत हेमकांत शरण ने समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाज कल्याण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

पुराना रानीपुर मोड़ स्थित श्री कृष्णा आश्रम में आयोजित 9वें गुरू स्मृति समारोह में आश्रम के परमाध्यक्ष महंत बिहारी शरण ने कहा कि गोलोकवासी महंत हेमकांत शरण त्याग व तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। महंत प्रेमदास व महंत रघुवीर दास ने कहा कि गोलोकवासी महंत हेमकांत शरण महान संत एवं समाज के प्रेरणा स्रोत थे। महंत अंकित शरण ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में महंत हेमकांत शरण का अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी शिक्षाओं का अनुकरण करते हुए राष्ट्र व समाज की सेवा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान महंत गोविंद दास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत हरिदास माला धारी, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत दुर्गादास, महंत प्रह्लाद दास, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत प्रेमदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed