फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The laughter of the innocent wrapped in a wheel spinning in the open

खुले में घूम रहे चक्के में लिपट गई मासूमों की हंसी

Fri, 03 Sep 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The laughter of the innocent wrapped in a wheel spinning in the open
कोटा मुरादनगर गांव में हुए दर्दनाक हादसे की वजह मानवीय भूल ही बनी है। आटा चक्की की मशीन तो बंद कमरे में लगी है और उसके चक्के व पट्टे खुले में थे। पांच साल का मासूम अर्श नहीं समझ पाया कि जिसको वह कोई खेल समझ रहा वह लोहे का साफ्ट (धुरे) उसकी और सोनम की मौत का कारण बन जाएगा।
विज्ञापन

कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। जानकारी के अनुसार चौहल सिंह का निधन हो चुका और अब उनका बेटा सोनू चक्की को चलाते हैं। यह चक्की पुरानी जमाने की है। पिसाई करने वाली मशीन तो बंद कमरे में लगी। चक्की के पट्टे और साफ्ट बाहर खुले हैं। शाम को जब बच्चे चक्की पर पहुंचे तो मासूम अर्श खुले में लगे साफ्ट की तरफ चला गया। बताया जाता है कि वह साफ्ट की तरफ गया तो उसका कपड़ा उसमें फंस गया और उसके साथ घूमने लगा। सोनम ने जब अर्श को घूमते देखा तो उसको बचाने के लिए चली गई। सोनम की चुन्नी भी साफ्ट पर फंस गई। अन्य बच्चों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। चक्की के शोर में सोनू को बच्चों की आवाज सुनाई नहीं दी। जब तक पता चलता और चक्की को बंद करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रुस्तम की दो संतानों में अर्श दूसरे नंबर का था। जबकि शौकीन की पांच संतानों में सोनम दूसरे नंबर की थी। शौकीन व रुस्तम गांव में ही खेती करते हैं।
विज्ञापन

--------
ग्रामीण क्षेत्र में आज भी धुरे वाली आटा चक्की
ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी धुरे वाली आटा चक्की हैं। धुरे वाली आटा चक्की में धुरे और चरखी को बाहर लगाया जाता है। जबकि उसकी मशीन अंदर रहती है। धुरे व चरखी पर लगे इंजन को स्टार्ट करने के बाद काम शुरू किया जाता है। जिसके बाद चक्की चलाने वाला व्यक्ति अंदर जाकर काम करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed