{"_id":"6a329c4cd21ab5a3a002abbb","slug":"the-issue-of-illegal-encroachment-on-land-worth-crores-was-raised-during-the-board-meeting-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-150247-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बोर्ड की बैठक में करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बोर्ड की बैठक में करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उठाया
विज्ञापन
पथरी। बादशाहपुर में किसान सेवा सहकारी समिति में बोर्ड की बैठक में सहकारी समिति की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। बोर्ड की ओर से डीएम और सीएम से शिकायत करने का प्रस्ताव पारित किया।
बुधवार को बैठक में सभापति ज्योति चौहान ने मोहम्मदपुर कुन्हारी में सहकारी समिति की दो बीघा भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला उठाया।
बीस साल पहले बादशाहपुर सहकारी समिति की ओर से मोहम्मदपुर कुन्हारी में हरिद्वार-लक्सर मार्ग के किनारे दो बीघा भूमि खरीदी गई थी। यहां भूमि के भाव बढ़ने से जो अब करोड़ों मूल्य की है। जिस पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बैठक में सभापति ज्योति चौहान व डायरेक्टरों ने सहकारी समिति की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सहकारी समिति की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर अभी तक सहकारिता विभाग के अधिकारी चुप क्यों है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री व डीएम सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।
बैठक में सहकारी समिति के सचिव विपीन कुमार चौहान ने बताया कि सहकारी समिति की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। बैठक में सहकारी समिति के सचिव विपीन कुमार चौहान, सभापति ज्योति चौहान, उप सभापति सविता देवी, डायरेक्टर इंद्रेश कुमार, संदीप कुमार, समीना, भजन सिंह, ऋषिपाल, अमरदीप, राहुल आदि शामिल रहे है।