फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The hearing in the constellation falling Somwati

इस बार श्रवण नक्षत्र में पड़ रही सोमवती

Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। चौबीस वर्ष बाद अर्द्धकुंभ के अवसर पर पड़ रही मौनी अमावस्या और सोमवती इस बार बड़े पुण्य योग लेकर आ रही हैं। सोमवती बेहद पवित्र माने जाने वाले श्रवण नक्षत्र में पड़ रही है। तिथि पूर्णा होने के कारण आधी रात से ही सोमवती का स्नान प्रारंभ हो जाएगा। यह स्नान सोमवार को सायंकालीन आरती के समय तक चलता रहेगा।

विज्ञापन

अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र का रहना पहले ही शुभ माना गया है। रविवार चतुर्दशी की रात 9.20 पर अमावस्या तिथि लग जाएगी। उस समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। अमावस्या का स्नान आधी रात के बाद कभी भी प्रारंभ किया जा सकता है। शास्त्री मान्यता है कि भोर की बेला में मुहूर्त काल प्रारंभ होता है। चूंकि अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र आ जाएगा, अत: किसी भी समय स्नान करने से उतना ही पुण्य प्राप्त होगा। मौनी अमावस्या के दिन अर्द्घकुंभ दूसरा स्नान भी है। यहां उल्लेखनीय है कि हरिद्वार कुंभ के आयोजन में सूर्य का विशेष महत्व रहता है। इस बार सूर्य के सहयोगी चंद्रमा अमावस्या के दिन ही कुुुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह प्रवेश बहुत तड़के हो जाएगा। यद्यपि उसी समय पंच भी प्रारंभ हो रहे हैं, जिनका कोई प्रभाव शुुुभ स्नानों पर नहीं पड़ता। पवित्रम माघ मास का शुभारंभ पुष्य नक्षत्र से हुआ था। यह महीना मघा नक्षत्र में संपन्न होगा। कृष्ण पक्ष का समापन श्रवण नक्षत्र में होने से उस दिन गंगा स्नान का कईं गुणा फल प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed