फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The health department team collected 17 samples from two

Haridwar News: कोटा मुरादनगर और बेगमपुर में टीम ने लिए 17 लोगों के सैंपल

Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The health department team collected 17 samples from two
I
विज्ञापन

I

I
I

I- कोटा मुरादनगर और बेगमपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया कैंप
I

I- 100 के करीब लोग बुखार की चपेट में आए हैं दोनों गांवों मेंI



स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को दो गांवों से 17 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे। कोटा मुरादनगर और बेगमपुर पहुंची टीम ने बीमार मरीजों का उपचार किया और उन्हें दवाएं दीं। यहां पर सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।



गांव में कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए। विभाग हरकत में आया और शनिवार को फिर से एक टीम गांव में पहुंची। कैंप में आने वाले सभी रोगियों की जांच की गई। इनमें कई में लक्षण के आधार पर उनके सैंपल लिए गए। बता दें कि दो दिन की छुट्टी के चलते गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची थी। इस बीच करीब दो दर्जन से अधिक घरों में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना किसी ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को दी। टीम ने ग्रामीणों का परीक्षण किया।
विज्ञापन


कोटा मुरादनगर में 12 लोगों के सैंपल लिए गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसी गांव से 10 सैंपल लेकर उच्च स्तरीय जांच के लिए भेजे थे। फिलहाल, जांच रिपोर्ट में केवल एक ही व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। शनिवार को टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के बेगमपुर में भी कैंप लगाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के पांच सैंपल लिए। बेगमपुर के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार जोशी ने बताया कि कोटा गांव में गलियों में दवा का छिड़काव कराया गया। 17 सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जांच रिपोर्ट के बाद प्रभावी उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed