{"_id":"67f02b1eec510349d8056746","slug":"the-hall-of-the-sports-stadium-will-be-air-conditioned-cm-dhami-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-657117-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम का हॉल होगा वातानुकूलित : सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम का हॉल होगा वातानुकूलित : सीएम धामी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही युवा ऑल स्टार्स कबड्डी चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडोर स्टेडियम को वातानुकूलित करने की घोषणा की। कहा कि कबड्डी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल लाकर उत्तराखंड और भारत को गौरांवित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन टीमों के खिलाड़ी जीत से कुछ कदम की दूर रह गए हैं, वह इसे अपनी खेल क्षमताओं में सुधार लाने के एक अवसर के रूप में देखें। कहा कि कबड्डी देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ अपने आप में एक विशेष खेल भी है। कबड्डी में सफलता के लिए जहां एक ओर खिलाड़ी की स्फूर्ति, ताकत और गति महत्वपूर्ण होती है। वहीं, दूसरी ओर खिलाड़ियों में धैर्य और टीम भावना की आवश्यकता होती है। कहा कि यह दुर्भाग्य रहा कि लंबे समय तक कबड्डी को वह सम्मान नहीं मिल पाया था। जिसके वह हकदार हैं। पिछले एक दशक में कबड्डी ने न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 2014 में शुरू हुई प्रो-कबड्डी लीग जैसी प्रतियोगिता के जरिए न केवल खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिला है, बल्कि, कबड्डी को टेलीविजन पर भी काफी लोकप्रियता मिली है। इसी प्रकार युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप कबड्डी प्रतियोगिता को एक नया आयाम प्रदान कर रही है। चैंपियनशिप का 100 से अधिक देशों में लाइव प्रसारण किया गया है। चैंपियन में उत्तराखंड के लिए अलग से एक 10 दिवसीय लीग आयोजित कर स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक मदन कौशिक, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, कुंवर प्रणव चैंपियन, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और विक्रम भुल्लर आदि मौजूद रहे।