{"_id":"56f81fb84f1c1b0933f152e6","slug":"the-government-of-the-murder-of-democracy-anshul","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या : अंशुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या : अंशुल
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त कर केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है।
विज्ञापन
रविवार की शाम मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोटेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में अंशुल श्रीकुंज ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार पहले दिन से ही उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश में लगी हुई थी। अब जबकि खुद राज्यपाल ने राज्य सरकार को 28 मार्च को विधानसभा में बहुमत सिद्घ करने का मौका दिया था। ऐसे में एक दिन पहले ही राष्ट्रपति शासन लगाकर केंद्र सरकार ने जनभावनाओं की हत्या कर दी। इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है जब बहुमत सिद्घ करने से एक दिन पहले राष्ट्रपति शासन लगाया गया हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा से सत्ता और धनबल का दुरुपयोग कर राज्य में अस्थिरता लाने का कुकृत्य किया। कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा के लिए यह फैसला बड़ा नासूर साबित होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुुनील अरोड़ा, भारत तनेजा, तरुण नैय्यर, आयुष गोयल, गोपाल चतुर्वेदी आदि भी मौजूद रहे। दूसरी ओर कृष्णा नगर कनखल स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्षद अनिता शर्मा और पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की निंदा की। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद अत्री, सुरेश शर्मा, महेंद्र अरोड, प्रदीप पंत, शंकर खन्ना और जयप्रकाश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन