फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The government is working on the right track: Advani

सही ट्रैक पर काम कर रही केंद्र सरकार: आडवाणी

Sun, 22 May 2016 12:38 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 22 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The government is working on the right track: Advani
केंद्र के काम का सराह - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से काम कर रही है।

विज्ञापन

 आडवाणी शनिवार को अपने परिजनों के साथ निजी यात्रा पर नरेंद्रनगर और ऋषिकेश जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा नरेंद्र नगर की ओर रवाना हो गए।  रेलवे स्टेशन पर भाजपा के जिला महामंत्री डा. जयपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, अनिल अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा, प्रेमचंद सैनी, आशु चौधरी, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सतविंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमला जोशी, रीता चमोली, सरोज जाखड़, संजीव त्यागी, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार प्रिंस, पूनम चौहान, रजनी वर्मा आदि  कार्यकर्ताओं ने आडवाणी का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में लाल कृष्ण आडवाणी ने राजनीतिक मुद्दों पर ज्यादा कुछ तो नहीं बोला। केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए  उन्होंने कहा कि जिन कल्पनाओं के साथ सरकार अस्तित्व में आई थी। उनके अनुरूप सरकार सही काम कर रही है। उन्होंने यात्रा को निजी यात्रा बताते हुए कहा कि परिजनों और मित्रजनों के साथ कुछ दिन उत्तराखंड में बिताने आए हैं। शहर में भारी भीड़ और जाम होने के कारण उनके काफिले को चंडीदेवी मंदिर वाले मार्ग से ऋषिकेश की ओर ले जाया गया।  
विज्ञापन

----------------------
जाम में फंसा आडवाणी का काफिला
हरिद्वार। हाईवे पर जाम की स्थिति का सामना भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी करना पड़ा। ऋषिकेश की ओर जा रहा भाजपा नेता का काफिला हाईवे पर केशवआश्रम के पास जाम में फंस गया। पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने काफिले को जाम से निकलकर वाया चीला मार्ग से ऋषिकेश की ओर रवाना किया तब कही जाकर जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed