{"_id":"57a231ec4f1c1b5a7b2ba9d9","slug":"the-golden-book-of-world-records-was-on-patanjali-s-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि के विश्व रिकार्डों पर लगी गोल्डन बुक की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि के विश्व रिकार्डों पर लगी गोल्डन बुक की मुहर
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि के रिकार्ड पर मुहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। फरीदाबाद में 21 जून को पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित किए गए योग महोत्सव में सूर्य नमस्कार, शीर्षासन और सामूहिक योगाभ्यास में बने विश्व रिकार्ड पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एजेंसी यूएसए ने भी मुहर लगा दी है। एजेंसी की ओर से विश्व रिकार्ड संबंधित प्रमाणपत्र बुधवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित योग विज्ञान शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव को एजेंसी के प्रतिनिधियों ने प्रदान किए। इस अवसर पर एजेंसी के एशिया प्रमुख डा. मनीष विश्नोई, इंडिया प्रमुख आलोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विगत 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में हुए योग शिविर में ये विश्व रिकार्ड बने थे। इस अवसर पर एजेंसी के एशिया प्रमुख ने कहा दुनिया भर के विशिष्ट कारनामों में प्रथम चरण में ही पतंजलि की ओर से यह कारनामा कर दिखाना बड़ी बात है। स्वामी रामदेव ने दोनों प्रतिनिधियों को विश्व में नवनिर्माण करने की प्रेरणा भरने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
--------------------------------
ये बने थे रिकार्ड
21 जून योग दिवस पर पतंजलि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शीर्षासन में पतंजलि विश्वविद्यालय के रवि व्योम शंकर झा ने एक घंटा 29 मिनट, 30 सेकेंड का शीर्षासन कर सबसे लंबे समय तक करने का विश्व रिकार्ड बनाया। वहीं सात घंटे में 3100 बार सूर्य नमस्कार कर रिकार्ड ब्रह्मचारी गोविंद ने बनाया था। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा एक लाख नौ हजार आठ सौ पचास लोगों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास का रिकॉर्ड भी बनाया था। यंग एचीवर श्रेणी में 1250 शीर्षासन का रिकार्ड हर्षराम ने और एक घंटे में सर्वाधिक 496 सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकार्ड राजपाल ने बनाया।
विज्ञापन