फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The gate of the tiger reserve will Tibri Rajaji

टिबड़ी में बनेगा राजाजी टाइगर रिजर्व का गेट

Wed, 09 Mar 2016 11:54 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 09 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। राजाजी टाईगर रिजर्व के रानीपुर ट्रैक पर जाने के लिए आने वाले दिनों में सुरेश्वरी देवी मंदिर की बजाय अब टिबड़ी से जाना होगा। पार्क प्रशासन की ओर से गेट और नए ट्रैक बनाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


यह ट्रैक बीएचईएल बाउंड्रीवाल के समांतर बनेगा, जो करीब तीन किलोमीटर लंबा होगा, और रानीपुर स्थिति सुरेश्वरी देवी के मंदिर के पास मिलेगा। अभी तक ट्रैक पर जाने के लिए रानीपुर, हरनोल, बेरीवाड़ा, धौलखंड तक जाना पड़ता है, जो करीब 12 किलोमीटर।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर नया ट्रैक जुड़ने के बाद ट्रैक की एकतरफा लंबाई 15 किलोमीटर होगी। आने-जाने में सैलानी तीस किलोमीटर के ट्रैक में वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। ट्रैक का गेट दूर होने से रानीपुर ट्रैक की ओर से सैलानी कम आकर्षित हो रहे हैं। ट्रैक की ओर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पार्क प्रशासन ने यह योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
वेबसाइट पर दिखेगा रानीपुर ट्रैक
अभी राजाजी नेशनल में सवारी और वन्यजीवों का दीदार करने के लिए चीला ट्रैक के विषय में ही जानकारी मिल पाती है। देश विदेश से आने वाले सैलानी चीला ट्रैक पर ही जाते हैं। रानीपुर ट्रैक शहर के नजदीक होने के बाद यहां सैलानी नहीं आ पाते। रेंजर डीपी उनियाल बताते हैं कि विभाग की ओर से वेबसाइट भी अपडेट की जा रही है। जिसमें रानीपुर और मोतीचूर ट्रैक विवरण दर्ज होगा। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर रानीपुर टै्रक की जानकारी के साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।

------------------------
सैलानियों को रानीपुर ट्रैक पर आकर्षित करने के लिए विभाग की ओर से टिबड़ी मेें गेट बनाने का निर्णय लिया गया है। जिससे हरिद्वार आने वाले सैलानी रानीपुर ट्रैक पर वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। रेंज कार्यालय के सामने से तीन किलोमीटर नया ट्रैक बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रैक अगले साल जनवरी तक बनकर तैयार होगा।
डीपी उनियाल, रेंजर हरिद्वार राजाजी टाईगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed