फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The first fast will be for 13 hours 24 minutes

Haridwar News: पहला रोजा 13 घंटे 24 मिनट और आखिरी 14 घंटे 21 मिनट का होगा

Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
The first fast will be for 13 hours 24 minutes
पाक मुकद्दस माह-ए-रमजान का आगाज सोमवार को चांद दिखने पर हो गया। इससे मुस्लिम समाज में खुशी की लहर छा गई। बड़ों से लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। आसमान में गोला दागकर रमजान की आमद की खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इससे पहले रमजान की चांद रात पर मस्जिदों में विशेष नमाज (तरावीह) की शुरुआत की गई। रमजान का सबसे छोटा पहला रोजा 13 घंटे 24 मिनट और सबसे लंबा आखिरी रोजा 14 घंटे 21 मिनट का होगा। रमजान की आमद पर सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की और बाजार में सहरी के लिए सेवइयां, फेरनी, सौंफरस और अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। चांद दिखने के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज की शुरुआत कर दी गई। कहीं 10 तो कहीं 15 दिन की तरावीह होगी। कई मस्जिदों में दो शिफ्टों में तरावीह की जाएगी।
विज्ञापन

मौलाना इकबाल कासमी ने चांद दिखने की तस्दीक करते हुए बताया कि मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। मस्जिदों में तरावीह की शुरुआत हो गई है। मौलाना शराफत अली, मौलाना वसीम अहमद ने बताया कि रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 10 दिन रहमत, दूसरे दस दिन मगफिरत और आखिरी 10 दिन जहन्नम से आजादी के हैं। इस माह में रोजेदारों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। इस माह में एक फर्ज का सवाब सत्तर फर्ज के बराबर और एक नफ्ल का सवाब फर्ज के बराबर मिलता है।
----
माह-ए-रमजान
सुन्नी
मंगलवार इफ्तार : शाम 6:30 बजे
बुधवार सहरी : सुबह 5:05 बजे
शिया
मंगलवार इफ्तार : शाम 6:37 बजे
बुधवार सहरी : सुबह 5:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed