फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The first episode was not boil at JNU

जेएनयू प्रकरण पर नहीं थम रहा उबाल

Wed, 17 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 17 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में छात्र संगठन, सामाजिक संगठन सहित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सभी संगठनों ने केंद्र सरकार से मामले में सीधे हस्तक्षेप करने की अपील की।

विज्ञापन

चिन्मय डिग्री कालेज छात्र कल्याण परिषद के सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बढ़ती राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर केंद्र सरकार के द्वारा कार्रवाई की जाए। कहा कि राष्ट्रद्रोह करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि कोई भविष्य में इस ओर कदम नहीं उठा सके। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हिमांशी, आरती चौधरी, सौरव बख्शी, आर्यन सागर, अमित खटाना, आमिर सुहैल, गौरव कुमार, मनीष चौहान, कपिल चौधरी, स्वेतांक त्रिपाठी आदि शामिल हुए। एसएमजेएन पीजी कालेज के छात्रों ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर से शिवमूर्ति होते हुए कालेज गेट के सामने पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व अध्यक्ष ओमी चौधरी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से देश की छवि खराब होती है। इस मौके पर लक्की राठौर, आदर्श कुमार, करन वर्मा, शिवम बख्शी, अभिषेक, अतुल चौहान, सत्यम, अशोक, श्रेय शास्त्री, हैप्पी भाटिया, नवजोत वालिया, कार्तिक, आकाश, अभिनव खन्ना, शुभम अग्रवाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज भेल सेक्टर दो के पुरातन छात्र परिषद नेे जेएनयू में हुए मामले को लेकर रैली निकाली। परिषद के अध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है। इस मौके पर हिमांशु कौशिक, ब्रिजेश मित्तल, ओदश चौहान, अनुभव ग्रोवर, स्नेहिल अग्रवाल, आशीष पारछा, विवेक राठी, ऋषभ गौड़ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पीएम को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग उठाई कि देश में इस तरह का माहौल खराब करने वालों को कतई बख्शा न जाए। इस मौके पर मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक, पीएस चौहान, रवि दीवान, राजू बख्शी, असीम जोशी, सोमप्रकाश शर्मा, अशोक चौहान, भरत नेगी, राजकुमार कश्यप, मदन सिंह आदि शामिल हुए।
-----------------
बुद्घि-शुद्घि के लिए दुग्धाभिषेक
हरिद्वार। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतरने के विरोध में श्रीश्री नानक जत्था ने गणेश घाट पर दुग्धाभिषेक की उनकी बुद्घि शुद्घि के लिए कामना की। जत्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों को देश से माफी मांगनी होगी। इस मौके पर विजय जोशी, विकास तिवारी, संतोष सिंह बिष्ट, विनोद रावत, संजय, आशीष शर्मा, राहुल रतूड़ी, संजू जोशी, भरत सिंह, सूरज सिंह, योगेंद्र नेगी, कुलानंद सिंह आदि शामिल हुए।

--------------
राहुल गांधी के खिलाफ उतरे
हरिद्वार। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोहल्ला कस्साबान में प्रदर्शन किया। मोर्चा के जिलामंत्री मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश विरोधी ताकतों को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा के मंदिर में छात्रों द्वारा लगाए नारों की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पप्पन कुरैशी, गुलफाम पीरजी, हाजी जमशेद खान, तसलीम अंसारी, मीरहसन अंसारी, प्रवेज अंसारी, गुड्डू अंसारी, शरीफ अंसारी, सलमान अहमद, फरमान कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, शमशाद अहमद, सावेज अंसारी, तसलीम अहमद, फुरकान गौड़ आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर भाजपा की जगजीतपुर में हुई बैठक में कड़ी सजा की मांग करते हुए कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र प्रधान, लव शर्मा, प्रशांत चौधरी, अजीत सिंह, अजय, लोकेशपाल, बौबी त्यागी, अमरदीप चौधरी, राजसिंह, मनवीर राणा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed