फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The father was murdered daughter

पिता ने की थी पुत्री की हत्या

Sat, 12 Oct 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
अमर उजाला, हरिद्वार। Updated Sat, 12 Oct 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
The father was murdered daughter

चित्रगुप्त धर्मशाला में नेपाल की युवती की हत्या प्रेम प्रंसग के चलते उसके पिता ने ही की थी। युवती नेपाल से अपने प्रेमी के साथ भागकर आई थी। एक सप्ताह पहले ऋषिकेश पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके पिता को सौंपा था। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


चित्रगुप्त धर्मशाला में नेपाल की युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम के दौरान युवती के कपड़ों से बरामद हुए एक कागज में युवती ने अपनी व्यथा लिखते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नेपाली युवती उपासना, निवासी ग्राम गुलेरिया जिला भरदेरिया नेपाल निवासी घनश्याम की पुत्री थी। वह नेपाल से आई थी और ऋषिकेश में आकर ठहरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक सप्ताह पहले उसे पकड़ लिया था। पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ नेपाल से भागकर आई थी और यहां पर रह रही थी। पुलिस ने युवती के पिता को नेपाल से बुलाकर युवती को उसे सौंप दिया।

इसके बाद छह अक्तूबर को युवती का पिता उसे हरिद्वार में चित्रगुप्त धर्मशाला में लेकर आया और एक दिन ठहरने के बाद चला। इसके तीन दिन बाद नौ अक्तूबर को फिर से ठहरने के लिए पुत्री सहित आया और युवती की हत्या कर भाग गया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मृत्यु का कारण गला घोंटना आया है। कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल बार्डर सहित अन्य स्थानों पर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed