फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The falling mercury showed the stars in the day

ठंड से ठिठुरे लोग, शीत लहर शुरू

Fri, 17 Dec 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
The falling mercury showed the stars in the day
शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम पारे में गिरावट व शीत लहर ने शहर से देहात तक लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह से शुरू हुआ ठंड का कहर दिन चढ़ने के बाद भी कम नहीं हुआ। दोपहर बाद तो और बुराहाल हो गया। हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग नजर आए। अधिकांश लोग अपने घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में शीत लहर से लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह से ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा था। सुबह के समय सूरज के दर्शन नहीं होने से ठंड से गलन बढ़ने लगी। दस बजे के बाद हल्की धूप निकली पर वह बेअसर साबित हुई। शुक्रवार को लोगों ने अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा गरम कपड़े पहने थे। इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिली। कड़ाके की ठंड का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाथों की अंगुलियां काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

शाम के समय हवाएं चलने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई। मुख्य बाजारों में कम लोगों की आवाजाही देखी गई। रात होते ही प्रमुख सड़कों और गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरने लगा था। दुकानों पर व्यापारियों को हीटर का सहारा लेना पड़ा। दूसरी तरफ देहात में भी ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। किसानों को खेतीबाड़ी के काम के साथ अपने पशुओं के चारे का इंतजाम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed