फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Executive Engineer of the PWD was gheraoed.

Haridwar News: कामगार सेना ने किया लोनिवि के अधिशासी अभियंता का घेराव

Fri, 21 Aug 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The Executive Engineer of the PWD was gheraoed.
फोटो
विज्ञापन

सड़कों की बदहाल स्थिति से नाराज, 7 दिन का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शहर की बदहाल सड़कों को लेकर राष्ट्रीय कामगार सेना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर शहर की बदतर होती सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि सात दिन के भीतर सड़कों की स्थिति नहीं सुधारी गई तो बड़े जन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान खराब सड़कों के कारण धूमिल हो रही है। सड़कों की बदहाली को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा लगता है कि अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। शहर की सड़कों की जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभागों को अपने नाम के बोर्ड भी लगाने चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि किस सड़क की देखरेख किस विभाग के जिम्मे है। उन्होंने दो टूक कहा कि सात दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो संगठन व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेविका शीतल चंचल ने कहा कि कनखल, भूपतवाला, हरिलोक से ज्वालापुर होते हुए लक्सर और पथरी जाने वाले मार्ग समेत ज्वालापुर क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में हैं। इन मार्गों पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर संदीप कुमार, ब्रजपाल, प्रदीप, कुलदीप, कल्पना, विकास, प्रीति, जोन, चंदा, बेबी, सविता, सुशील, सरोज और हरीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed