फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The dream of a permanent home needs a second dose

आवास योजना: दूसरी किस्त की आस में अधर पड़े आवास

Thu, 25 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
The dream of a permanent home needs a second dose
रसूलपुर गांव में फूलमती का आवास पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त का इंतजार करते हुए । - फोटो : HARIDWAR
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनीत अभ्यर्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण पक्के घर बनाने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। पहली किस्त मिलने के बाद गरीबों ने बुनियाद डालकर पिलर भी खड़े कर दिए थे। इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ पाया। अब यह लोग अधिकारियों की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। अधिकारी भी जरूरतमंदों को यह नहीं बता पा रहे कि दूसरी किस्त कब आएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान देने की प्रक्रिया कछुआ गति से आगे बढ़ रही है। दो वर्ष से पात्रता की जांच और सत्यापन की औपचारिकता पूरी करने के बाद कुछ परिवारों का चयन हुआ था। कुछ गांवों में गरीबों को पहली किस्त नहीं मिली तो कुछ तो दूसरी। ऐसे में आवास का सपना साकार होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

लालढांग के ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी में छह गांव पड़ते हैं। इनमें ढंढियानवाला, मीठी बेरी, आर्य नगर, मंगोलपुरा, रसूलपुर कोट एक व रसूलपुर गांव आते हैं। आवासहीन परिवारों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए योजना से 35 परिवारों की पहली किस्त आई है। रसूलपुर गांव की फूलमती व आशा देवी ने बताया की पहली किस्त मिली थी। छत पड़ने तक काम हो गया है। अब बस दूसरी मिलने की प्रतीक्षा है। इन लोगों का कहना है कि 15 दिन पहले काम पूरा होने के बाद भी कोई सत्यापन के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह से दूूसरी किस्त का इंतजार
बहादराबाद विकासखंड के अतमलपुर बोंगला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आशा पुत्री सुरम का नाम योजना के तहत मकान का चयन हो गया था। मकान निर्माण के लिए पहली किस्त जुलाई में मिली थी। अगस्त में अपनी नींव भरकर फाउंडेशन तैयार किया है। पिलर खड़े हुए हैं। दूसरी किश्त का इंतजार है।
ग्राम विकास अधिकारी को पता ही नहीं
बहादाबाद। ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष सैनी ने बताया कि उनकी जानकारी में महिला को आवास का लाभ मिलना नहीं है। न उन्हें यह पता है कि उन्हें कितना पैसा मिला है। क्योंकि पिछले एक सप्ताह ही वह स्थानांतरण होकर यहां आए हैं। मामले की जानकारी लेकर महिला को दूसरी किस्त का पैसा दिया जाएगा।
34 परिवारों को पहली किस्त का इंतजार
योजना के तहत बहादराबाद विकास खंड में 437 आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 403 आवासों की पहली किस्त लाभार्थियों को मिली है। 143 परिवारों को दूसरी किस्त भी मिल चुकी है। लेकिन 34 लाभार्थी मकान बनाने के लिए पहली किस्त मिलने की ही बाट जोह रहे हैं।

ग्राम विकास अधिकारियों को पहली और दूसरी किस्त लाभार्थी को अतिशीघ्र भेजने के लिए सत्यापन कार्य में तेजी के निर्देश दिए जाएंगे। ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पात्रों के समय पर आवास उपलब्ध कराए जा सकें।
- आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed