फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The drainage drains made from Amrit Yojana should be investigated

करोड़ों खर्च के बाद भी पंपिंग सेट से की जा रही जल निकासी

Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The drainage drains made from Amrit Yojana should be investigated
हरिद्वार। मेयर अनीता शर्मा ने शहरी विकास विभाग के सचिव को पत्र भेजकर अमृत योजना से जल निकासी के लिए बनाए गए नालों में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग की है। कहा कि चंद्राचार्य चौक पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी जब जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए जा रहे हैं तो फिर नाला बनाकर फायदा क्या हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में बताया कि शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे चंद्राचार्य चौक पर जलभराव की समस्या समेत शहर में निकासी नाला बनाने के लिए अमृत योजना से लगभग 32 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से चंद्राचार्य चौक पर भी नाले का निर्माण किया गया था। इससे लोगों को जल निकासी से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन नाला निर्माण में अनियमितताएं कर उसे सही ढंग से नहीं बनाया गया है। कुछ विशेष लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नाला निर्माण में अनियमितताएं कर सरकारी धन की बर्बादी कर दी गई। इससे पहले जैसे जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाने पड़ते थे, वे अब भी क्यों लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में साफ है कि नाला बनाने का कोई फायदा नहीं हुआ है। इसके अलावा कुछ नाले क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नालों पर रखे लोहे के स्लैब उखड़ गए हैं। नालों का ढलान सही न होने के कारण जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है, इसलिए निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। जब तक जांच पूरी न हो, तब तक भुगतान जारी न किया जाए। अनियमितताएं मिलने पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन और ठेकेदार से रिकवरी की जाए।
विज्ञापन

मेयर ने शहर में साफ-सफाई के दिए निर्देश
हरिद्वार। मेयर अनीता शर्मा ने शहर में हर रोज साफ-सफाई कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए हैं। कहा कि साफ-सफाई ठीक से करके शहर में संक्रमण फैलने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त को दिए पत्र में उन्होंने कहा कि सात जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहर में आए थे। इस दौरान पूरे शहर में चकाचक साफ-सफाई की गई थी, लेकिन उनके जाने के बाद साफ-सफाई में लापरवाही शुरू कर दी गई। कहा कि हर दिन साफ-सफाई उसी तरह से की जाए, जिस तरह से मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे शहर में की गई थी ताकि शहर में आने वाले देशभर के पर्यटकों में भी अच्छा संदेश जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed