फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The destitute who were chilling in the cold did not get the support of the bonfire

नहीं जल रहे अलाव तो कैसे होगा ठंड से बचाव

Tue, 14 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
The destitute who were chilling in the cold did not get the support of the bonfire
बस अड्डे के बाहर भी अलाव में गिनती की लकड़ियों के सहारे जला अलाव। - फोटो : HARIDWAR
तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड से धर्मनगरी ठिठुरने लगी है। ठंड से बचने के इंतजाम केवल कागजों तक ही सीमित हैं। नगर निगम ने 16 स्थान अलाव जलाने के लिए चिह्नित तो कर दिए हैं, लेकिन लकड़ी खरीदने के लिए अभी तक टेंडर नहीं किए हैं। पिछले साल की बची लकड़ियों से केवल पांच स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। यहां भी इतनी कम लकड़ी डाली जा रही है कि कुछ देर में ही खत्म हो जाती हैं। इसके बाद बेसहारा लोगोें को रद्दी जलाकर रात काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिसंबर का पहला पखवाड़े बीतने को है। पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार गिर रहा है। रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगा घाटों पर शाम के समय चलने वाली हवा मुश्किलें बढ़ा रही है। धर्मनगरी में रात में आने वाले मुसाफिरों और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए नगर निगम के अलाव का सहारा ही रहता है। इस बार अब तक नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। अलाव जलाने की सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। कहीं गिनती की लकड़ियां डाली जा रही हैं तो कहीं लोगों को खुद ही अपना इंतजाम करना पड़ रहा है। अलाव जलाने के लिए नगर निगम ने नौ कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। संवाद
विज्ञापन

कल होंगे लकड़ी के लिए नए टेंडर
शहर में अलाव जलाने के लिए नगर निगम लकड़ी खरीद के लिए बृहस्पतिवार को टेंडर करेगा। टेंडर के बाद कब लकड़ियां खरीदी जाएंगी, इसका पता नहीं है।
खुद करना पड़ रहा इंतजाम
पोस्ट आफिस के बाहर बनी पुलिस की पोस्ट पर पुलिसकर्मियों को रात में ठंड से बचने के लिए खुद ही लकड़ियों का इंतजाम करना पड़ रहा है।
अभी पांच जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष की लकड़ियों से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। नई लकड़ियों के लिए पहले टेंडर नहीं हो पाया। अब टेंडर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed