{"_id":"622647fd943fda2aff067800","slug":"the-corporation-opened-28-checkpoints-in-the-intersections-and-population-haridwar-news-drn405849879","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों और आबादी में निगम ने खोली 28 चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों और आबादी में निगम ने खोली 28 चौकियां
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से स्थापित की गई चौकी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए कवायद शुरू कर दी है। बेहतर रैकिंग के लिए कूड़ा निस्तारण से लेकर अब शिकायतों का समाधान करने लिए करीब 28 चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों में सुपरवाइजरों की तैनाती रहेगी। जहां निगम के कंट्रोल रूम नंबर से लेकर संबंधित सुपरवाइजर का नाम और नंबर अंकित होगा। यहां सफाई से संबंधित शिकायत भी लोग दर्ज करा सकेंगे।
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम पिछले कई सालों से पिछड़ता चला आ रहा है। बीते वर्ष हरिद्वार की देशभर में 285 वीं रैंक थी। लेकिन इस बार स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। सराय स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा प्रोसेसिंग के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब एक मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया। मतगणना के बाद कभी भी भारत सरकार की टीम के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए निगम व्यवस्था बेहतर करने में जुटा है।
शहर के चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, कनखल, ज्वालापुर रामलीला ग्राउंड, कनखल देशरक्षक तिराहा सहित कई चौराहों पर चौकियां स्थापित की गई हैं। जिनमें सुपरवाइजर तैनात होंगे। बाकायदा इनमें नगर निगम का टोल फ्री नंबर, नगर आयुक्त व संबंधित सुपरवाइजर का नंबर भी अंकित होगा। लोग चौकियों पर ही अपनी सफाई से संबंधित शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कूड़ा निस्तारण के साथ ही लोगों की सफाई से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए चौकियां स्थापित की गई हैं। जिनमें सुपरवाइजरों की तैनाती रहेगी।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार