{"_id":"60ec84b78ebc3ebb491ffd30","slug":"the-bus-kept-running-for-300-meters-when-the-tire-came-out-haridwar-news-drn3842708168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर निकलने पर 300 मीटर तक दौड़ती बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर निकलने पर 300 मीटर तक दौड़ती बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शिमला जा रही हरिद्वार डिपो की बस पहिया निकलने के बाद 300 मीटर तक दौड़ती रही। घटना शनिवार की है। इस मामले को दो दिनों तक परिवहन निगम के अधिकारी दबाते रहे। बताया जा रहा है कि मैकेनिक स्टाफ ने बस के नट ढीले कसे थे।
हरिद्वार डिपो की बस संख्या यूके07पीए 4532 शनिवार की सुबह हरिद्वार से 10 बजे शिमला के लिए चली थी। बस को चालक संजीव चला रहा था। बस जब चौली गांव में भगवानपुर के पास पहुंची तो उसका पहिया निकलकर दौड़ने लगा। इसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने जैसे-तैसे बस को रोका। इसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बाद में रुड़की से गई हेल्प बस के कर्मचारियों ने बस को सही किया। बताया जा रहा है कि बस की स्टेपनी के नट ढीले थे। इसके चलते पहिया निकल गया था। हरिद्वार डिपो की कार्यशाला के सीनियर फोरमैन पंकज कुमार ने बताया कि बस के नट ढीले होने के कारण आवाज आ रही थी। बाद में बस के नट टाइट कराने के बाद बस को रवाना कर दिया गया था। वहीं एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि पहिया निकलने की कोई घटना नहीं हुई। नट के ढीले होने से आवाज आ रही थी।