{"_id":"694400ccc8e2465aa70d1ee5","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-garden-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142355-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बाग में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बाग में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बुधवार रात परिवार से कहासुनी होने के बाद घर से निकले युवक का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मांगेराम की पुलिया के पास बाग में पेड़ पर एक शव लटका हुआ है। सूचना पर एसओ मनोहर सिंह रावत, जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारवाया। एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक (22) पुत्र स्व. महेंद्र निवासी छतरी वाला कुआं के पास जगजीतपुर के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि बुधवार रात अभिषेक का घर में विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। तब उसने गुस्से में कहा था कि सुबह बाग में मिलेगा। देर रात वापस न आने पर परिजन तलाश में जुटे थे। सुबह उसका शव बाग में फंदे पर लटका मिला। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।