{"_id":"64b590d576b3fa788206ff34","slug":"the-bahadarabad-haridwar-road-has-been-badly-damaged-due-haridwar-news-c-5-1-drn1030-202786-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बारिश से हुए सड़क में गड्ढे, राहगीरों को हो रही है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बारिश से हुए सड़क में गड्ढे, राहगीरों को हो रही है दिक्कत
विज्ञापन
लोगों ने की सड़क ठीक कराने की मांग
छह दिन तक लगातार हुई बारिश से बहादराबाद-हरिद्वार रोड बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है। जिस कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं क्योंकि पानी भरा होने की वजह से दो पहिया वाहन चालकों को गड्ढों को पता नहीं होता है। जिससे वह वाहन चालक गड्ढों में जाकर गिर जा रहे हैं। दुकानदार शमीम, शादाब, मुरसलीन, जावेद, परवेज आदि ने बताया कि दुकानों में भरे पानी के कारण रखा सामान खराब हो गया है। अब सड़क टूट जाने के कारण ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे हैं। इससे उन्हें दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है। राहगीर मनोज यादव, सुधीर चौहान, सुनील कुमार आदि ने बताया कि सड़क के गड्ढों में बरसाती पानी भरा होने की वजह से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नवीन ध्यानी ने बताया कि पार्क बनने से सड़क से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पानी निकालकर सड़क की मरम्मत शीघ्र करा दी जाएगी।