फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The AYUSH department held a dialogue presenting

आयुष प्रदेश में आयुर्वेद से ही होगा आर्थिक विकास : डॉ. अवनीश

Sun, 09 Nov 2025 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The AYUSH department held a dialogue presenting
Iआयुष चिकित्सकों के संवाद में उत्तराखंड में आयुष चिकित्सा की नई पहचान पर हुई चर्चाI
विज्ञापन




आयुष विभाग ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रस्तुत करते हुए संवाद किया। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. अवनीश उपाध्याय ने कहा कि आयुष प्रदेश में आयुर्वेद के विकास से ही आर्थिक विकास तय होगा। उनहोंने उत्तराखंड में आयुष चिकित्सा की नई पहचान विषय पर विस्तार से अपना तर्क रखा।




डॉ. अवनीश उपाध्याय ने कहा कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में आयुष विभाग ने भी चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रस्तुत की है। प्रदेश के आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सक अब न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं बल्कि वह जनमानस के बीच सस्ती, सुलभ और सुरक्षित चिकित्सा पद्धति का भरोसा भी बढ़ा रहे हैं। शल्य रोग विशेषज्ञ व विज्ञान गोष्ठी सचिव डॉ. सोरमी ने कहा कि आयुर्वेद की शल्य चिकित्सा एक वृहद विज्ञान है। सर्वप्रथम शल्य क्रिया हमारे आचार्यों ने ही की। उन्होंने कहा कि आधुनिक मॉडर्न तकनीकें उसी आधार पर विकसित हुई हैं। आयुर्वेदिक सर्जरी को सीमित करने का कोई औचित्य नहीं है बल्कि इसे मुख्यधारा चिकित्सा में समान अवसर मिलने चाहिए।डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि रोगी की चिकित्सा का कार्य दोनों पद्धतियों एलोपैथी और आयुर्वेद का समान उद्देश्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed