{"_id":"58404eb94f1c1b9345de799d","slug":"thank-you-vandana-enhanced-value","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रिया वंदना तुमने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रिया वंदना तुमने बढ़ाया मान
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनकर हरिद्वार का नाम रोशन करने वाली वंदना कटारिया के एशिया कप जीतकर हरिद्वार आने पर अभिनंदन किया गया। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने देश का नाम रोशन करने पर उनका शुक्रिया अदा किया। सरकार से वंदना को खेलों की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की मांग भी उठाई गई।
महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया के नेतृत्व में पिछले दिनों भारत ने सिंगापुर में चीन को हराया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बुधवार को वंदना हरिद्वार आई थी। बृहस्पतिवार की शाम क्रीड़ा विभाग की ओर से रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में वंदना का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, हॉकी संघ के सचिव एए खान, महेश जोशी, नवीन चौहान, बलविंदर सिंह, आजाद खान, रुड़की ग्रामीण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील डोभाल ने वंदना को हरिद्वार का गौरव बताया और प्रशासन की ओर से उनका सम्मान किया। दूसरी तरफ देर शाम रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने वंदना के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि वंदना ने रोशनाबाद जैसे गांव से निकलकर दुनिया में जो मुकाम बनाया है वह अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य करेगा। इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र बोरी, अशोक मेहता, उपेंद्र शर्मा, सुभाष कपूर, अतुल वशिष्ठ, राकेश राणा, तुषार गौड़, प्रेमचंद्र सैनी, बिंद्रपाल, विपुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भाजपा के अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष जगजीवन राम के नेतृत्व में बिंदिया गोस्वामी, दिनेश, मनोज गौतम, संजय आदि ने रोशनाबाद पहुंचकर वंदना का अभिनंदन किया। वहीं, रानीपुर मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी महामंत्री आलोक चौहान के नेतृत्व में रोशनाबाद जाकर गुलदस्ता भेंट किया।
विज्ञापन