{"_id":"6a085039a2b64141760e95e3","slug":"tenant-caught-molesting-minor-handed-over-to-police-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148867-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग से छेड़खानी करते किरायेदार को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग से छेड़खानी करते किरायेदार को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पास में रहने वाले किरायेदार ने अश्लील हरकत की, जिसके बाद उसे परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, छोटी शाखन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान में एक अन्य किरायेदार भी रहता है। आरोप है कि किरायेदार उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था। उसकी हरकत परिजनों ने देख ली और तुरंत उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे कनखल कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी राजनाथ सिंह निवासी ग्राम जमीरा, थाना मुफस्सिल, जिला भोजपुर आरा बिहार, हाल देवनगर कॉलोनी, कनखल के खिलाफ पोक्सो एक्ट संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।