किशोर नहीं निकालेंगे शांति मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। एक जून को लंढौरा में हुए बवाल शांत हो जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष का 25 जून को शांति मार्च निकाले जाने और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का उग्र विरोध करने की चेतावनी देने से बड़ा तनाव अब कुछ कम होता दिख रहा है। किशोर उपाध्याय ने यह कहते हुए शांति मार्च निकालने की अपनी घोषणा वापस ले ली है कि प्रशासन ने उनसे ऐसा न करने का आग्रह किया है। प्रदेश हित में वे अपनी घोषणा को वापस ले रहे है लेकिन वे अकेले लंढौरा जाएंगे। यहां प्रदेश कार्यसमिति की मासिक बैठक में भाग लेने आए किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लंढौरा में जिस तरह से उन्माद फैलाया गया वह भाजपा की घटिया सोच का परिणाम है। वे लोगों को शांति और सद्भाव का संदेश देने के लिए लंढौरा जाने चाहते थे लेकिन जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू करने के साथ ही उनसे ऐसा न करने का आग्रह किया। जिस कारण अब उन्होंने दल बल के साथ मार्च निकालने का निर्णय वापस ले लिया है।
उन्होंने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा मनमाने तरीके से दबाव बनवाकर अपने काम कराने और मंत्रिमंडल में खाली चल रहे मंत्रियों के दो पदों को भी अभी तक न भरे जाने को लेकर भी चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीएम इस तरह की परिस्थितियों को नियंत्रित कर लेंगे।