{"_id":"68fa1773d7f459d9b609604a","slug":"teenager-sexually-assaulted-after-entering-her-house-accused-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-139846-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर किशोरी का किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर किशोरी का किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को भेजा जेल
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में 14 वर्षीय किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 18 अक्तूबर की है। पीड़िता के कंपनी में काम करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान घर पर अकेली 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक राजकुमार निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश ने अकेला पाकर यौन उत्पीड़न किया। किशोरी ने परिजनों के पहुंचने पर उन्हें पूरी कहानी बताई। 21 अक्तूबर को पीड़िता के पिता ने कोतवाली रानीपुर पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई गई। मुखबिर की सूचना पर 22 अक्तूबर को टीम ने गैस प्लांट स्थित विजन रेजिन्स एंड रिसोल प्रा. लिमिटेड के सामने ग्राउंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता है। घटना के दिन वह घर पर था और पड़ोस में रहने वाले किशोरी को अकेला देखकर उसने बाथरूम में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।