फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teenager dies after being hit by a tractor-trolley

Haridwar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 23 Oct 2025 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by a tractor-trolley
- बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव घोड़ेवाला की घटना, चालक फरार
विज्ञापन




बहादराबाद। थाना क्षेत्र के गांव घोड़ेवाला में बृहस्पतिवार दोपहर धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक 13 साल के किशोर की मौत गई। हादसे के बाद मौके पर वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार, महज (13) पुत्र सद्दाम निवासी सिकंदरपुर घोड़ेवाला के रहने वाले सुलेमान के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा थे। गांव में अचानक धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठा महज ट्रैक्टर-ट्राॅली के पिछले पहिये के नीचे आने आ गया। पहिये ऊपर चढ़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार सुलेमान को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय रुड़की मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed