{"_id":"6112caf28ebc3e7376388383","slug":"teej-queen-s-crown-adorns-simran-s-head-haridwar-news-drn387146018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरन बनी तीज क्वीन, काजल ने सजाई सबसे अच्छी मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरन बनी तीज क्वीन, काजल ने सजाई सबसे अच्छी मेहंदी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हरियाली तीज महोत्सव में मेहंदी दिखाती महिलाएं ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सिमरन के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
- पुलिस लाइन में तीज महोत्सव, अलकनंदा अशोक ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पुलिस लाइन में हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग तीज महोत्सव के साथ हुआ। तीज क्वीन में सिमरन और मेहंदी प्रतियोगिता में काज ने बाजी मारी।
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में हरियाली तीन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस लाइन, जनपद की कोतवाली और थानों परिसर में रहने वाले पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी व (उपवा अध्यक्ष) अलकनंदा अशोक और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी हरिद्वार की पत्नी अपर्णा पांडे व एसएसपी हरिद्वार की पत्नी व उपवा हरिद्वार की अध्यक्ष सुधा सेंथिल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अलकनंदा अशोक ने कहा कि आज के समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान कराई गई प्रश्न प्रतियोगिता काफी रोचक रही। महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम काजल, द्वितीय बबीता और तृतीय रीतिका, तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम सिमरन, द्वितीय बबीता एवं तृतीय ममता रावत रही। इस अवसर पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम की पत्नी रितु राय, सीओ सिटी की पत्नी दीपिका सिंह, मीनाक्षी मिनाक्षी रावत, पूजा पंवार, ऋतु, नीलम, डॉक्टर संगीता, नीता मौजूद रही।