फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teams of Gurukul and Aligarh Muslim University will clash in the final

Haridwar News: फाइनल में भिड़ेंगी गुरुकुल और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टीमें

Thu, 27 Feb 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teams of Gurukul and Aligarh Muslim University will clash in the final
हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही पुरुष वर्ग की हॉकी चैंपियनशिप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टीमें भिड़ेंगी। फाइनल मुकाबला शुक्रवार दोपहर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली औैर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार की ओर से चल रही चैंपियनशिप के मुकाबलों में सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल बैंगलोर सिटी बैंगलोर और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बीच हुआ। इसमें गुरुकुल कांगड़ी ने बैंगलोर सिटी की टीम को 3-1 से परास्त किया। गुरुकुल कांगडी की ओर से समीर ने 14 वें मिनट में मिले फील्ड गोल को स्कोर में बदला। 23वें मिनट में आकाश यादव ने गोल कर 2-0 की बढ़त बना दी। हॉफ के बाद में बैंगलोर सिटी के चेतन ने 55वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 के नजदीक पहुंचाया, लेकिन, गुरुकुल को 57 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को आकाश ने गोल में बदलकर स्कोर 3-1 की बढ़त पर पहुंचाया। अंतिम क्षणों तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरा सेमीफाइनल महात्मा गांधी काशी यूनिवर्सिटी वाराणसी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने महात्मा गांधी काशी यूनिवर्सिटी वाराणसी को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जेवी जैन पीजी कॉलेज सहारनपुर के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. संदीप गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. अजय मलिक, सचिन शर्मा, आयोजन सचिव दुष्यंत राणा, अश्वनी कुमार, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ.अनुज कुमार, डॉ. प्रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed