{"_id":"57d991de4f1c1b912cd491d9","slug":"teachers-went-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए शिक्षक
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक गए हड़ताल पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हाईस्कूल और इंटर कालेज के शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को शिक्षकों अध्यापन से हाथ खड़े कर दिए। अपने अपने ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारियों के दफ्तरों पर धरने प्रदर्शन किए गए। शिक्षकों ने साफ किया है कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन की राह पर हैं। धरने-प्रदर्शन और कार्यबहिष्कार के बीच कई दौर की वार्ताएं भी विफल हो चुकी हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हरिद्वार में बुधवार को राजकीय शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जनपद के सभी 93 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित रहा। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सैनी ने शिक्षकों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि अपना हक लेने के लिए हर स्तर पर मजबूती से संघर्ष किया जाएगा। बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन बुधवार को जिले के सभी लगभग 700 शिक्षक हड़ताल पर रहे। वहीं आंदोलन को राजकीय प्रधानाचार्य परिषद का भी समर्थन मिला है। संगठन की अध्यक्ष विमला रावत और महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने संघ के जिलाध्यक्ष हरेेंद्र सैनी को समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन
------------
धरने पर डटे रहे शिक्षक और शिक्षिकाएं
जिले के अलग अलग ब्लाकों पर हुए धरने प्रदर्शनों में जिला मंत्री रविंद्र रोड, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, प्रियंका पंवार, बहादराबाद ब्लाक अध्यक्ष हेमलता शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, श्वेता, सुषमा दास, सुधीर चौधरी, सीमा, पुष्पा सिंह, मनोज शर्मा, संगीता राजपूत, आरके सिंह, लोकेश कुमार, अंजना, संध्या, गजेंद्र चौधरी, रामप्यारी तिवारी, अनिल कुमार, मनोज धीमान, शान ए करीम सिद्दीकी, नौशाद अली, राजेश सैनी, अमानतुल्लाह खान आदि शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
============
हड़ताल में मिड डे मिल भी नहीं
शिक्षकों की हड़ताल के चलते छात्र छात्राओं को बिना पढ़ाई किए घरों को लौटना पड़ा। कई जगह अतिथि शिक्षकों ने अध्यापन कराया भी तो वहां मिड डे मिल नहीं बना। जीजीआईसी ज्वालापुर में बुधवार को राजकीय शिक्षकों के साथ ही भोजन माता भी गायब रही। जिस कारण बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पाया।
===========
कई स्कूलों में अतिथि शिक्षकों ने संभाली कमान
राजकीय शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने पर जिले के अधिकांश स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित रहा। मगर कुछ स्कूलों में जहां अतिथि शिक्षकों ने हाल ही में चार्ज लिया है, वहां कक्षाएं चली। अतिथि शिक्षक संघ के मुताबिक लालवाजा मजबता, जीजीआईसी ज्वालापुर व भौरी, जीजीआई पौडोवाली और खानपुर, सलेमपुर इंटर कालेज में अतिथि शिक्षकों ने अध्यापन कराया।