{"_id":"693a9b3959ce03078b0179fc","slug":"teachers-are-worried-about-the-shortcomings-of-the-golden-card-scheme-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-142012-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गोल्डन कार्ड योजना की खामियों से शिक्षक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गोल्डन कार्ड योजना की खामियों से शिक्षक परेशान
Thu, 11 Dec 2025 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 11 Dec 2025 03:51 PM IST
विज्ञापन
- स्वास्थ्य मंत्री से की कार्ड की योजनाएं सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। हरिद्वार। गोल्डन कार्ड योजना के तहत कैशलेस इलाज न मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। योजना की खामियों को दूर करने के लिए राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार ने स्वास्थ्य महानिदेशक और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर सुधार की मांग की है। जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार और जिला मंत्री विवेक सैनी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया कि अधिकतर चिकित्सालय गोल्डन कार्ड स्वीकार नहीं कर रहे, जिससे लाभार्थियों को इलाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिमाह वेतन से निर्धारित कटौती के बावजूद समय पर लाभ न मिलना शिक्षकों में रोष का कारण बना हुआ है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया भी अत्यंत धीमी है और कई मामलों में भुगतान महीनों से लंबित है। अस्पतालों और संस्थानों में गोल्डन कार्ड धारकों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध न होने से कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संघ ने मांग की है कि गोल्डन कार्ड योजना की सभी विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि लाभार्थियों को समय पर कैशलेस इलाज और उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।