फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tazias Taken Out in Bahadrabad

Haridwar News: बहादराबाद में निकाले गए ताजिये

Fri, 26 Jun 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Tazias Taken Out in Bahadrabad
बहादराबाद। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत का दिन (यौमे आशूरा) शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। उनकी याद में बहादराबाद, बढ़ेड़ी राजपूतान, गढ़मीरपुर, सलेमपुर, आदि देहाती इलाकों में जगह-जगह ताजिये निकालकर खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। गढ़मीरपुर के सदर राव मौजम अली ने बताया कि गांव में ताजियादारी की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मुहर्रम केवल मातम नहीं, बल्कि सच्चाई, इंसाफ, सब्र और कुर्बानी का संदेश देता है। हर वर्ष पूरे गांव के लोग मिलकर इस परंपरा को निभाते हैं। अखाड़ा उस्ताद इंतजार अली ने बताया कि जुलूस के दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों ने गड़गा, मूंगरी और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के करतबों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राव मौजम अली सदर, मियां ग़ुलाम साबिर,इंतजार अली, दिलदार अब्बासी, वसीम अब्बासी, मेहताब अब्बासी,तजमुल खां,अली नवाज खां, राव शहीद, नसीम अब्बासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed