34 मरीजों में डेंगू के लक्षण, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी डेंगू के हालात बदलने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के संभावित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
अब तक जनपद में कुल 392 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 211 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं शनिवार को 34 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें से 12 रुड़की और बाकी हरिद्वार शहर के हैं। नए मरीज मिलने से विभाग के होश फाख्ता है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के शनिवार को 34 संभावित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 12 मरीज रुड़की में मिले हैं। वहीं 22 मरीज हरिद्वार शहर के अलग-अलग क्षेत्र से सामने आए हैं। सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक डेंगू के 392 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 211 मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है। रुड़की में मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता ने बताया कि मौसम में ठंडक आने के बाद मरीजों की संख्या घटने की उम्मीद थी। लेकिन, संभावित मरीजों की संख्या जस की तस है। विभाग अपनी ओर से पूरे प्रयास कर रहा है। मौसम का मिजाज बदलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।
34 संभावित मरीज सामने आए