फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Symbol in Digital Promotion Gramophone of the Seventies

जमाना बदल गया, नहीं बदले तो निर्दलीय के चुनाव चिन्ह

Sat, 29 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Symbol in Digital Promotion Gramophone of the Seventies
आजादी के बाद से शुरू हुए चुनावों में इतने वर्षों में बहुत कुछ बदला। चुनाव प्रचार के तरीके डिजिटल हो गए। मतदान बैलेट पेपर से ईवीएम तक पहुंच गया। चुनाव परिणामों के लिए अब कई दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ता, लेकिन यदि नहीं बदला तो चुनाव मैदान में उतरने वाले निर्दलियों के चुनाव चिह्न। निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित होने वाले चुनाव चिह्न आज भी दशकों पुराने हैं।
विज्ञापन

जिले की 11 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान है। चुनाव मैदान में उतरे राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने तो अपनी पार्टी के अधिकृत चुनाव चिन्ह के आधार पर अपना प्रचार शुरू कर दिया है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन का इंतजार है। 31 जनवरी को नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव में राष्ट्रीय या प्रदेश स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का चुनाव चिन्ह निर्धारित होता है, लेकिन जो दल पंजीकृत हैं, मगर उनकी चुनाव आयोग से मान्यता नहीं है, उनके प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किया जाता है। जो प्रत्याशी किसी दल से नहीं होते हैं, उनके सामने 197 चुनाव चिन्हों का विकल्प होता है। नामांकन के समय इनमें से तीन विकल्प देकर प्रत्याशी अपने लिए मनचाहा चुनाव चिन्ह प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने इस बार प्रत्याशियों के लिए जो चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं, उनमें पुराने जमाने की चीजों के साथ आधुनिक उपकरण भी शामिल हैं। चुनाव में सीसीटीवी कैमरा से लेकर एयर कंडीशनर, दूरबीन से लेकर सेब भी है। ब्लैक बोर्ड है तो चुनाव चिन्ह बिस्किट भी इस बार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विकल्प पर लाटरी से होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन
यदि एक ही विकल्प को दो या उससे अधिक निर्दलीय प्रत्याशी चुनते हैं तो लाटरी के माध्यम से उन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 197 तरह के चुनाव चिन्ह निर्धारित हैं। इनमें से नामांकन के समय तीन विकल्प देकर वे अपने लिए चिन्ह आवंटन की अपील कर सकते हैं।

कोई चलाएगा ऑटो रिक्शा तो कोई नाव
प्रत्याशियों के लिए एयर कंडीशनर, अलमारी, सेब, ऑटो रिक्शा, बेबी वॉकर, गुब्बारा, चुड़ियां, फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टॉर्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, बक्शा, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, ईंट, ब्रीफकेश, ब्रश, बॉल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कॉरपेट, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती, रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, नारियल फार्म, कलर ट्रे एवं ब्रश, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, चारपाई, क्रेन, घन, कप और प्लेट, हीरा, डीजल पंप, डिश एंटीना, द्वार घंटी, ड्रिल मशीन, कान की बालियां, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, बांसुरी, फुटबॉल, फुटबॉल खिलाड़ी, फुब्बरा, फ्रॉक, फ्राइंग पैन, कीप (कुप्पी), गन्ना किसान, गैस सिलिंडर, गैस का चूल्हा, उपहार, अदरक, कांच का गिलास, ग्रामोफोन, हरी मिर्च, अंगूर, हाथ गाड़ी, हारमोनियम, टोपी, हेडफोन, हेलीकॉप्टर, हेलमेट, हॉकी और बॉल, आइसक्रीम, पानी गरम करने की रॉड, प्रेस, कटहल, केतली, किचन सिंक, लेडीज पर्स, लैपटॉप, कुंडी, लेटर बॉक्स, लाइटर, लूडो, लंच बॉक्स, तुरहा बजाता आदमी, माचिस की डिब्बी, माइक, मिक्सी, नेल कटर, गले की टाई, नूडल्स कटोरा, कढ़ाई, पैंट, मूंगफली, नाशपाती, मटर, पेन ड्राइव, पेन स्टैंड, पेंसिल डिब्बा, पेंसिल शार्पनर, पेंडुलम, मूसल और खरल, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, तकिया, खाने से भरी थाली, प्लेट स्टैंड, हांडी, प्रेशर कूकर, पंचिंग मशीन, रेजर, रेफ्रीजरेटर, अंगूठी, रोड रोलर, रोबोट, रूम कूलर, रूम हीटर, रबर की मुहर, सेफ्टी पिन, आरी, स्कूल का बस्ता, कैंची, सिलाई की मशीन, पानी का जहाज, जूता, शटर, सितार, कूदने की रस्सी, स्लेट, साबुनदानी, जुराब, सोफा, स्पैनर, स्टैपलर, स्टैथोस्कोप, स्कूल, स्टंप्स, झूला, स्विच बोर्ड, सिरिंज, टीवी रिमोट, मेज, चाय छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, टेनिस बल्ला व गेंद, टेंट, भाला फेंक, टॉफियां, चिमटा, दांत ब्रश, त्रिभुज, ट्रक, ट्यूबलाइट, टाइप मशीन, टायर, वैक्युम क्लीनर, छड़ी, दीवार खूंटी, बटुआ, अखरोट, तरबूज, पानी का टैंक, कुआं, हाथ रेहड़ी, सीटी, खिड़की, सूप, ऊन व सिलाई, नागरिक, कूड़ादान का विकल्प भी चुनाव चिन्ह के रूप में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed