{"_id":"452f16628e8a7eda54498ef2ab58ecfe","slug":"swami-sivananda-said-the-attack-on-the-nuns-prachi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी शिवानंद पर साध्वी प्राची ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी शिवानंद पर साध्वी प्राची ने बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची भी खनन चुगान संघर्ष समिति के समर्थन में उतर आई हैं। बृहस्पतिवार को गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा के रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन पर पहुंची साध्वी प्राची ने स्वामी मातृ सदन के परमाध्यक्ष शिवानंद पर हमला बोला। कहा कि स्वामी को केवल खनन हरिद्वार में ही होता दिखाई देता है उन्हें अन्य जगह को लेकर भी विरोध करना चाहिए। गंगा को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए भी उन्हें अनशन करना चाहिए।
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने कहा कि स्वामी शिवानंद सहारनपुर के एक खनन माफिया के इशारे पर अनशन करते हैं ताकि उसका लाभ उसे मिल पाए। यदि वे सहारनपुर में अनशन करते तो वह भी उनके साथ अनशन पर बैठने को तैयार है। कहा कि वे भी चुगान का समर्थन करती हैं क्योंकि कई परिवार की यही आजीविका है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो वे भी चुगान खोले जाने के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगी। कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह चौहान ने भी क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचकर खनन समिति की मांग से प्रदेश सरकार को अवगत कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सरदार रोहताश सिंह, मनोज चौहान, मोतीराम, भगवान सिंह, चंद्रशेखर, राजन कुमार, पुनीत गोयल, आशीष बंसल, निशांत भार्गव समेत अनेक गांववासी शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर साध्वी प्राची ने जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ से मुलाकात कर वैध खनन को खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन
------------------
साध्वी पर दर्ज करेंगे मानहानि का मुकदमा
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने साध्वी प्राची के आरोपों को निराधार और औचित्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि वे साध्वी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। इसके लिए आज ही उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि वे कुंभ क्षेत्र में खनन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। साध्वी को पता होना चाहिए कि कुंभ मेला हरिद्वार में लगता है सहारनपुर में नहीं। उन्होंने कहा कि साध्वी अपने बयानों में जिस तरह की भाषा प्रयोग करती हैं उनके साथ वे किसी भी तरह का मंच साझा नहीं कर सकते।