फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Sivananda hunger strike outside the compound wall

चाहरदीवारी के बाहर अनशन करें स्वामी शिवानंद

Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

पथरी। विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद पर जुबानी हमला बोला। कहा कि वे चारदीवारी छोड़कर समाज के बीच आकर अनशन पर बैठें, तब ही उन्हें समाज का भी सहयोग मिलेग्रा।

विज्ञापन

सोमवार को गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा के रामलीला मैदान में चल रहे खनन चुगान संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन को समर्थन देने पहुंची साध्वी बोली ने कहा कि चारदीवारी के अंदर चल रहे जपतप को अनशन नहीं कहते हैं। यदि उन्हें इतनी ही चिंता खनन को लेकर है तो वे इलाहाबाद के गंगा तट पर अनशन पर करें। जहां गंगा इतनी मैली है और फैक्ट्रियों के नाले एवं सीवर गिर रहा है। संतों का कार्य धर्म की रक्षा करना है न कि गरीबों की रोजी रोटी छीनना। कहा कि गंगा में चुगान जरूरी है तभी कई परिवारों के घर चूल्हा जल सकेगा।
विज्ञापन

स्वामी राम सागर मुनि ने कहा कि दस दिन से चल रहे क्रमिक अनशन की सुध शासन-प्रशासन ने नहीं ली है। समिति के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने कहा कि जब तक राज्य सरकार चुगान की अनुमति जारी नहीं करती तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने स्वामी शिवानंद का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर विनय कुमार, नसीम, मुराद, अल्ताफ, राजेश, नौशाद, अकबर, साध्वी प्रभामुनि, सतेंद्र प्रधान, मनोज चौहान, कंवरपाल, आदेश चौहान, रवि सिंह, महावीर, दीपक शुक्ला, ईश्वरचंद, पुष्पराज समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed