फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Hansdevacharya Maharaj was the epitome of sacrifice

स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे : श्रीमहंत ज्ञानदेव

Wed, 04 Feb 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 04 Feb 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Swami Hansdevacharya Maharaj was the epitome of sacrifice
- पुण्यतिथि पर संत समाज ने दी साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

हरिद्वार। साकेतवासी श्रीमद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर सभी 13 अखाड़ों के संतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भीमगोडा स्थित स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट में महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को अखाड़ों के संतों ने संबोधित किया। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। सनातन धर्म संस्कृति के उन्नयन और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके परम् शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज जिस प्रकार अपनी गुरु परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उससे सभी युवा संतों को प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संत केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी आत्मा सदैव समाज का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के विचार और शिक्षाएं सदैव समाज का पथ प्रदर्शन करती रहेंगी। इस दौरान अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत जसविंदर सिंह, महंत जयराम दास, महंत रामनौमी दास, महंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत ईश्वर दास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत प्रकाशानंद, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत प्रबोधानंद गिरी, महंत राघवेंद्र दास, महंत निर्भय सिंह समेत कई अन्य संत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed