फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Surpanakha's nose was cut off and Ravana took Sita away

सूर्पनखा की नाक कटी और हुआ सीता का हरण

Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Surpanakha's nose was cut off and Ravana took Sita away
जिला कारागार में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। श्रीराम लीला संपत्ति कमेटी की ओर से जूना अखाड़े के निकट आयोजित बड़ी रामलीला में सोमवार को पंचवटी, सूर्पनखा, रावण दरबार और सीता हरण की लीला का मंचन हुआ। रामलीला देखने पहुंचे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। विधायक ने श्रीरामलीला कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष स्व. राममूर्तिवीर सहित सभी संस्थापकों को नमन किया।
विज्ञापन

श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा मुन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन एवं महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ के निर्देशन में पंचवटी से प्रारंभ मंचन में सूर्पनखा का राम लक्ष्मण के प्रति सम्मोहन उसकी नाक कटने का कारण बना। सीता जी का हिरन के प्रति लगाव एवं लक्ष्मण रेखा पार कर रावण को भिक्षा देना उनके हरण का कारण बना। सूर्पनखा के प्रपंच के कारण ही भगवान श्रीराम ने खर-दूषण का वध किया और रावण ने मारीच के साथ मिलकर स्वयं साधु वेश धारण कर सीता हरण किया। सीता की रक्षा करने में जटायु अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मंचन में राम का अभिनय साहिल मोदी, लक्ष्मण की भूमिका सुनील शर्मा निभा रहे हैं। सीता का अभिनय मोहित गिरी और रावण का रोल मनोज सहगल निभा रहे हैं। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, संपत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, मंत्री डॉ. संदीप कपूर, प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे। रंगमंच का संचालन विनय सिंघल एवं डॉ. संदीप कपूर ने किया। मंगलवार को अशोक वाटिका, हनुमान रावण संवाद एवं लंका दहन की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
सीता की खोज में पहुंचे हनुमान ने लगाई लंका में आग
हरिद्वार। भीमगोड़ा में श्रीराम नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार की रात अशोक वाटिका के दृश्य में अक्षय कुमार वध, हनुमान सीता एवं हनुमान रावण संवाद का मंचन हुआ। हनुमान जी ने रावण की लंका में आग लगाई। लीला में हनुमान के अभिनय में शुभम नौटियाल, अंगद के अभिनय में यागिक वर्मा, जामवंत के अभिनय में पिंकू सैनी, रावण के अभिनय में अमित चौटाला, मेघनाथ के अभिनय में विभीषण के अभिनय में अनिल शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटी। मंच का संचालन लखन लाल चौहान एवं कार्यकारी अध्यक्ष गोस्वामी ने किया।
सुग्रीव मित्रता एवं बालि वध की लीला दिखाई
हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था की ओर से श्री श्रवण नाथ पार्क में आयोजित रामलीला में रविवार की रात शबरी मिलन, जटायु मरण, सुग्रीव मित्रता एवं बालि वध की लीला दिखाई गई।
रामलीला में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान राम के पात्र का अभिनय प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के अभिनय में नीरज चौहान, हनुमान के पात्र का अभिनय सौरभ चौरसिया, सुग्रीव के पात्र का अभिनय शाहिद, बालि के अभिनय में संजय रावत, तारा का अभिनय हरि गुरु, अंगद के रोल में अनंत शर्मा, जटायु अक्षत अग्रवाल आदि ने किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष चंद्र शेखर कुर्ल, समीर शर्मा, सह दिग्दर्शक अमित बौरी और संयोजक भोला शर्मा मौजूद रहे। संवाद
-------
त्रिशला वध और सीताहरण लीला का मंचन किया
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति भूपतवाला में रविवार की रात अगस्त्यमुनि की ओर से श्रीराम को पंचवटी में भेजना, पंचवटी में लक्षमण द्वारा सूर्पनखा की नाक काटना और खर दूषण व त्रिशला का वध का मंचरन किया गया। त्रिशला के अभिनय ने लोगों की खूब वाह वाही लूटी और तालियों के साथ स्वागत किया। श्रीराम का अभिनय संजय तोमर, लक्ष्मण का अभिनय विकास राणा, सीता का अभिनय अक्षित सकलानी, रावण का अभिनय प्रकाश चौहान, खर का अभिनय वीरेंद्र शर्मा, दूषण का अभिनय राजू सुंदरी, सूपर्णनखा का अभिनय प्रशांत पाल ने किया। इस मौके पर रामलीला समिति के डायरेक्टर सचिन गौड़, पवन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
---------
राम बरात में जेल के बंदी बने बराती
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में चल रही रामलीला के दूसरे दिन राम बरात निकाली गई। इसमें जेल के अधिकारी व बंदियों ने वर व वधू पक्ष के पात्रों का किरदार निभाया। बरात का स्वागत करते हुए राजा जनक ने शाही भोज भी कराया।

दूसरे दिन ताड़का वध, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, रामवनवास, केवट संवाद, चित्रकूट में रामभरत मिलाप, सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध व जटायु वध की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य, जेलर विकास चंद्र, जेलर रामनारायण, चीफ फार्मेसिस्ट राकेश गैरोला व प्रधान बंदीरक्षक भूप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed