फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suresh Rathore's son accused of assaulting a lawyer, report filed

Haridwar News: सुरेश राठौर के पुत्र पर वकील से मारपीट के आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Jan 2026 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Suresh Rathore's son accused of assaulting a lawyer, report filed
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक के पुत्र पर नशे में गाली-गलौज, मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता चंद्रमोहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी की शाम वह अपने कुछ साथी अधिवक्ताओं के साथ सिडकुल में ढाबे के पास खड़े थे। इसी दौरान ज्वालापुर निवासी पूर्व विधायक सुरेश राठौर का पुत्र शिवप्रताप सिंह वहां पहुंचा। आरोप है कि वह नशे में था और आते ही गाली-गलौज करने लगा। अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने और संयम बरतने को कहा तो उग्र हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बेल्ट से मारपीट कर दी, जिससे अधिवक्ता को चोटें आईं। इतना ही नहीं, उसने अपने पिता की राजनीतिक पकड़ का हवाला देते हुए एससी-एसटी एक्ट में झूठा केस दर्ज कराने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed