फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suraj worker climbing on water tank

पानी की टंकी पर चढ़े सुराज कार्यकर्ता

Sat, 27 Nov 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Suraj worker climbing on water tank
ुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : HARIDWAR
पानी और सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित सुराज सेवादल के कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिलाधिकारी के नहीं मिलने से भड़के कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत करवाकर टंकी से नीचे उतारा।
विज्ञापन

कनखल स्थित बैरागी कैंप क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल की समस्या है। स्थानीय लोग संबंधित विभागों के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी विनय कुमार पांडेय को पिछले दिनों ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार शाम मुलाकात कर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन जिलाधिकारी राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में व्यस्त होने से मुलाकात नहीं कर पाए। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक के निकट पेयजल की टंकी के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनमें कई महिलाएं भी थी। चार कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़ गए और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलवाने की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया। इसके बाद ही टंकी से लोग नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने रानीपुर स्थित सड़क पर जाम लगाया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, राजेंद्र पंत, प्रकाश पंत, सुनीता देवी, निखिल, पूजा, वंदना शर्मा, कंचन, उज्जवल, मोहिनी, पविंद्रर कुमार, पूनम, नीतू, द्वारिका, प्रकाश, कमल, पदमा, संजय और रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed