फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sunshine shines, candidates run

धूप खिली, प्रत्याशियों ने लगाई जनता दरबार में दौड़

Sat, 05 Feb 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sunshine shines, candidates run
शनिवार को धूप निकलने से किसानों और आम लोगों से अधिक राहत चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मिली। मौसम खुलने से सुबह से ही प्रत्याशी और समर्थक टोलियां बनाकर जनता दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच गए। देर रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी जनसंपर्क चला।
विज्ञापन

14 फरवरी को मतदान है। बड़ी चुनावी रैलियों और जनसभाओं पर प्रतिबंध है। जिले में 11 सीटें हैं। प्रत्याशी अभी तक अपने क्षेत्र का भ्रमण नहीं कर पाए हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन की बारिश ने प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार पर ब्रेक लगाया। हालांकि, प्रत्याशी बारिश में भी सीमित इलाकों में ही जनसंपर्क कर सके थे।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम खुलने के साथ धूप निकलने से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को बड़ी राहत मिली। सुबह आठ बजे से समर्थकों की टोलियां जनसंपर्क में निकल पड़ी। समर्थकों के लिए भोजन के पैकेट साथ में गाड़ियों में भेजे गए। अधिकतर प्रत्याशी भी दस बजते ही डोर टु डोर वोट मांगने निकल पड़े। दोपहर में गली मोहल्लों और बाजारों में प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में वोट की अपील की। दिनभर धूप निकलने के बाद भी दिन ढलने के बाद ठंडी हवा चली। पहाड़ों में बर्फ पिघलने से चलने वाली हवाओं से तापमान गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed